HOMEराष्ट्रीय

Justice U U Lalit: जस्टिस यूयू ललित होंगे नए सीजेआई, प्रधान न्यायाधीश रमण ने की सरकार से सिफारिश

Justice U U Lalit: जस्टिस यूयू ललित होंगे नए सीजेआई, प्रधान न्यायाधीश रमण ने की सरकार से सिफारिश

Justice U U Lalit:  सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमण ने आज अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस यूयू ललित को चुन लिया। उन्होंने सरकार से जस्टिस ललित को नया सीजेआई नियुक्त करने की सिफारिश की है।

सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीशों के क्रम में जस्टिस रमण के बाद जस्टिस ललित का ही नाम आता है। इसलिए उन्हें ही उत्तराधिकारी चुना गया है। जस्टिस ललित देश के 49 वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। सीजेआई रमण इसी माह 26 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हालांकि,  उनका कार्यकाल भी तीन माह का ही रहेगा। जस्टिस यूयू ललित नवंबर में रिटायर होने वाले हैं।

Show More
Back to top button