JP Nadda आज जबलपुर में करेंगे बूथ समितियों से संवाद

JP Nadda आज जबलपुर में करेंगे बूथ समितियों से संवाद

JP Nadda भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी के बूथ मैनेजमेंट की जमीनी हकीकत को आंकेंगे। वे कैंट विधानसभा के शहीद भगत सिंह मंडल के एक बूथ की बैठक लेंगे। जहां बूथ अध्यक्ष समेत सदस्यों से माइक्रो बूथ मैनेजमेंट की तैयारी के बारे में जानकारी लेंगे। इस मंडल के अध्यक्ष का दावा है कि पूरे प्रदेश में सबसे बेहतर माइक्रो बूथ मैनेजमेंट किया गया है। 76 बूथ वाले इस मंडल् में 90 हजार मतदाता हैं, जिसमें संगठन ने 4280 भाजपा के डिजिटल कार्यकर्ता तैयार कर लिए हैं।

मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी ने कहा कि दो जून को सुबह 10 बजे मस्ताना चौक आशीर्वाद बारात घर में बूथ की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे। बैठक में बूथ क्रमांक 106 के अध्यक्ष सुनील रजक समेत, बूथ समितियों के सदस्य,पन्ना प्रमुख समेत करीब 64 सदस्य शामिल होंगे।

बूथ समिति के सदस्यों को भाजपा संगठन की तरफ से पहले ही अनुशासित और शालीन संवाद का प्रशिक्षण दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष हर सदस्य पार्टी परिचय पत्र लगाकर रहेंगा। जिससे संबंधित जानकारी पूछी जाएगी वहीं सिर्फ जवाब देगा। इसके लिए पहले सभी के साथ प्रशिक्षण हो चुका है। मंडल अध्यक्ष दामोदर सोनी ने कहा कि एक बूथ में हर मतदाता सूची का एक पन्ना प्रभारी बनाया गया है। हर बूथ में 51 सदस्य भाजपा के बनाए है। ये पूरा काम डिजिटल है इसलिए गड़बड़ी की गुजाइश नहीं है। बूथ स्तर पर पार्टी के साल में 6 कार्यक्रम तय है इसके अलावा 20 अन्य विषयों पर लगातार आयोजन होता है। हम बूथ के माइक्रो मैनेजमेंट को कर रहे हैं जिसके बारे में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बातचीत कर सकते है।

Exit mobile version