Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Jobs: 1 जुलाई से लागू हो रहा है नया श्रम कानून, अब इस सरकारी पोर्टल पर मिलेगी प्राइवेट नौकरी की पूरी जानकारी

Jobs Tips: प्राइवेट सेक्टर में नौकरी ढूढ़ रहे लोगों के लिए नया श्रम कानून राहत भरी खबर लेकर आया है। नया श्रम कानून आने के बाद सभी प्राइवेट कंपनियों में खाली पदों की जानकारी दी जा रही है। अगर आप भी प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप सरकारी प्लेटफॉर्म नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर जाकर प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर की किस कंपनी में कितनी वैकेंसी है और उसके लिए क्या क्वालिफिकेशन की जरूरत है। ये सारी जानकारियां आपको NCS पोर्टल मिल जाएंगी। NCS के आने के बाद प्राइवेट नौकरी की तलाश में लोगों को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर नहीं भटकना पड़ेगा।

न्यूज चैनल सीएनबीसी आवाज की खबर के अनुसार, नए श्रम कानून में सभी प्राइवेट कंपनियों से कहा गया है कि साल भर में उनके यहां जितनी वैकेंसी निकलती है, उसकी जानकारी वो सरकारी पोर्टल को दें। हालांकि, कंपनियां दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी अपने यहां मौजूद वैकेंसी की जानकारी दे सकती हैं।

 

एक जुलाई से लागू हो सकता है नया श्रम कनून

देश में नया श्रम कानून एक जुलाई से लागू हो सकता है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रीय नियम भी बनाए जा चुके हैं। सभी राज्यों ने भी अपने नियम फाइनल कर दिए हैं। NCS पोर्टल पर नौकरी खोजने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। इसके बाद आप किसी सेक्टर में काम करना चाहते हैं। यह आपको बताना होगा। इसके बाद आप जिस काम में पारंग त होंगे उससे संबंधित नौकरी के बारे में आपको जानकारी दी जाएगी।

पोर्टल पर कौन सी सेवाएं मिलती हैं

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने नेशनल करियर सर्विस की तारीफ करते हुए कहा “2015 में शुरू की गई नेशनल करियर सर्विस (NCS) युवाओं के रोजगार और करियर की जरूरतों को पूरा करती है। इसमें रोजगार से जुड़ी कई तरह की सेवाएं जैसे पेशे के बारे में सलाह देने, व्यवसायिक मार्गदर्शन, कौशल विकास पाठ्यक्रमों की जानकारी, अप्रेंटिसशिप, इंटर्नशिप आदि प्रदान की गई है।”

 

ऑनलाइन रोजगार मेलों का आयोजन

 

 

  1. संतोष गंगवार ने आगे बताया कि कोविड-19 और इसके परिणामस्वरूप अर्थव्यवस्था के लॉकडाउन के कारण श्रम बाजार में चुनौतियां बढ़ी हैं। इन्हें कम करने के लिए एनसीएस ने कई पहल की हैं। श्रमिकों और नियोक्ताओं के बीच की दूरी कम करने के लिए कई ऑनलाइन रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों में रोजगार स्थल पर तैनाती से लेकर उम्मीदवार के चयन तक का पूरा चक्र पोर्टल पर ही पूरा किया जा सकता है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp