News24you

News you are looking for

Jio दे रहा दो दिन की Free सर्विस, इन यूजर्स को मिलेगा फायदा, जानिए पूरी डिटेल

jio

Reliance Jio यूजर्स को कंपनी दो दिनों की फ्री सर्विस दे रही है. दरअसल, शनिवार को Jio का नेटवर्क मुंबई यूजर्स के लिए डाउन रहा. कुछ यूजर्स की मानें तो उन्हें यह दिक्कत लगभग 8 घंटे तक हुई. इसका हर्जाना भरने के लिए Jio अपने यूजर्स को दो दिनों की फ्री सर्विस दे रहा है.

ऑटोमेटिक यूजर्स के अकाउंट में जोड़ दी

रिपोर्ट्स की मानें तो Reliance Jio ने दो दिन की फ्री सर्विस ऑटोमेटिक यूजर्स के अकाउंट में जोड़ दी है. कंपनी ने सब्सक्राइबर्स के मौजूदा प्लान की वैलिडिटी को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया है. कंपनी यह ऑफर जियो नेटवर्क डाउन होने से प्रभावित हुए यूजर्स को दे रही है।

नेटवर्क डाउन होने से परेशान हुए यूजर्स

नेटवर्क डाउन होने से परेशान हुए यूजर्स को Jio का मैसेज आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जियो यूजर्स को मैसेज कर रही है, जिसमें बताया गया है कि गुडविल गेस्चर के तौर पर हम 2-DAY RENTAL CREDIT दे रहे हैं, जो आपके नंबर पर ऑटोमेटिक अप्लाई हो जाएगा. कॉम्प्लिमेंटरी रेंटल क्रेडिट यूजर्स के नेक्स्ट बिल में अपने आप रिफ्लेट होगा.

पहला मौका नहीं है

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब जियो ऐसा कोई ऑफर दे रहा है. इससे पहले साल 2021 में भी टेलीकॉम ऑपरेटर ने नेटवर्क डाउन होने के बाद यूजर्स को दो दिनों की एक्स्ट्रा सर्विस दी थी, लेकिन उस वक्त भी कंपनी ने नेटवर्क डाउन होने की वजह नहीं बताई थी.

नेटवर्क डाउन होने की आधिकारिक वजह नहीं बताई

यह ऑफर सिर्फ उन यूजर्स को ही मिलेगा, जो नेटवर्क डाउन होने से प्रभावित हुए थे. यानी यह ऑफर जियो के सभी यूजर्स के लिए नहीं है. हालांकि, कंपनी ने नेटवर्क डाउन होने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है.

पिछले दो साल में यह दूसरा मौका

पिछले दो साल में यह दूसरा मौका है जब Jio का नेटवर्क कई घंटों के लिए डाउन रहा है. दो दिनों की एक्स्ट्रा सर्विस का मतलब है कि यूजर्स को 20 से 40 रुपये का लाभ मिल रहा है. जियो ने पिछले दो साल में दोनों बार ही नेटवर्क डाउन होने की वजह नहीं बताई है