Jila Panchayat अध्यक्ष चुनाव विवाद, कलेक्टर के खिलाफ थाने पहुंचीं कांग्रेस की प्रत्याशी

Jila Panchayat अध्यक्ष चुनाव विवाद कलेक्टर के खिलाफ थाने पहुंचीं प्रत्याशी

उमरिया में 29 जुलाई को जिला पंचायत Jila Panchayat अध्यक्ष चुनाव मे हुआ विवाद थाने पहुंच गया है। एक तरफ कांग्रेस की आदिवासी प्रत्याशी सावित्री सिंह ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर जातिगत अभद्रता, मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सावित्री सिंह पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। कलेक्टर की शिकायत पर पुलिस ने सावित्री सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर भी ली है, जबकि सावित्री सिंह की शिकायत पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सावित्री सिंह ने की छीना-झपटी

कलेक्टर संजीव श्रीवास्तन ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बारे में जानकरी देते हुए नईदुनिया को बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव टाई होने के बाद जब लाटरी निकाली गई तो सावित्री सिंह को इस बात की आशंका हो गई कि वे कोई गड़बड़ी कर रहे हैं। इस आशंका के बाद उन्होंने उनसे निकाली गई पर्ची छीनने की कोशिश की और इस कोशिश के दौरान सावित्री सिंह के नाखून उन्हें लग गए। इससे उनके हाथ से खून निकलने लगा। इस मामले में उन्होंने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है।

अपराध दर्ज

एसपी प्रमोद सिन्हा ने बताया कि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट संबंधी जानकारी थाने से प्राप्‍त कर सकते हैं कि किन धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। थाने की पुलिस ने बताया कि कलेक्टर की शिकायत पर सावित्री सिह के खिलाफ धारा 294, 506 और 353 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

यह की शिकायत

सावित्री सिंह द्वारा की गई शिकायत मे कहा गया है कि दिनांक 29 जुलाई 2022 को जिला पंचायत सभागार मे जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव कराया जा रहा था, जिसमे वह सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ भाग लेने गई थीं। चुनाव में प्रार्थिया ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था। मतदान के बाद प्रार्थिया और उनकी प्रतिद्वंदी अनुजा पटेल को 5-5 वोट मिलने पर लाटरी निकलवाई गई, जिसमे उसके नाम का पर्चा निकला, तभी रिटर्निग आफीसर एवं कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने प्रार्थिया के नाम की पर्ची को घुटनो के बीच मे छिपा लिया। यह देख कर मैने उनसे प्रार्थना की और निष्पक्ष चुनाव का आग्रह किया, जिस पर वे नाराज हो गए।

Exit mobile version