HOMEराष्ट्रीय

Jharkhand: जामताड़ा के पास बड़ा हादसा, बराकर नदी में पलटी नाव, 16 से ज्यादा लोग डूबे

Jharkhand: जामताड़ा के पास बराकर नदी में पलटी नाव, 16 से ज्यादा लोग डूबे

झारखंड Jharkhand के जामताड़ा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बराकर नदी में नाव पलटने से 16 से ज्यादा लोगों डूब गए हैं। हादसा जामताड़ा के वीरगांव और श्यामपुर घाट के नजदीक हुआ। पुलिस-प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान चला रही है। डूबने वालों की संख्या बढ़ सकती है। नाव पर दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। सभी मजदूर बताए जाते हैं।

हादसा बरबिंदिया-श्यामपुर-वीरगांव नदी के घाट पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक शाम के पांच बजे के करीब बरबिंदिया घाट से यात्रियों से भरी एक नाव श्यामपुर-वीरगांव घाट की ओर आ रही थी। इसी दौरान तेज आंधी की वजह से नाव बीच नदी में पलट गई। हादसे में 16 से 17 लोग लापता बताये जा रहे हैं। प्रशासन ने राहत एवं बजाव कार्य शुरु कर दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button