News24you

News you are looking for

Jhabua SP Suspend VIDEO झाबुआ एसपी को सिर्फ हटाया ही नहीं सस्पेंड भी कर दिया, CM की कार्रवाई से हड़कंप

Jhabua SP Suspend VIDEO झाबुआ एसपी को सिर्फ हटाया ही नहीं सस्पेंड भी कर दिया, CM की कार्रवाई से हड़कंप

Jhabua SP Suspend VIDEO मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले झाबुआ एसपी अरविंद तिवारी का स्थानांतरण कर मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिए थे. लेकिन नये निर्देश जारी कर एसपी तिवारी को निलंबित कर दिया है.CM के इस कड़े रुख से पूरे पुलिस मोहकमे में हड़कंप है।

आज सीएम हाउस में हुई बैठक में शिवराज सिंह ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और डीजीपी सुधीर सक्सेना से इस घटना पर नाराजगी जताई और झाबुआ एसपी को तत्काल प्रभाव से हटाने के कहा था.

उन्होंने कहा बच्चों के साथ एसपी ऐसी अशोभनीय भाषा में कैसे बात कर सकते हैं. उन्होंने पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के इस तरीके के रवैया को लेकर भी सीएसओ डीजीपी से बात की. शिवराज सिंह चौहान ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए