News24you

News you are looking for

JEE Main Exam Date 2021: जेईई मेंस तीसरे और चौथे चरण की EXAM डेट जारी

JEE Main Exam Date 2021: जेईई मेंस तीसरे और चौथे चरण की EXAM डेट जारी

JEE Main Exam Date 2021: जेईई मेंस के तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि तीसरे चरण की परीक्षा जुलाई महीने में 20 से 25 तारीख तक होगी. वहीं चौथे चरण की परीक्षा जुलाई महीने में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक होगी. साथ ही बताया कि जो उम्मीदवार पहले और दूसरे चरण में आवेदन नहीं कर पाए थे, वो तीसरे और चौथे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2021 (JEE Main Exam 2021) के तीसरे और चौथे फेज की परीक्षा की तारीखों की घोषणा हो गई है. बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए एनटीए द्वारा JEE Main फेज 3 और फेज 4 की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है.

पुराने शेड्यूल के अनुसार, JEE मेंस की परीक्षा की तारीख ऐसे तय की गई थी-

जेईई परीक्षा 2021 फरवरी सत्र की परीक्षा – 23,24,25, 26 फरवरी 2021
जेईई परीक्षा 2021 मार्च सत्र की परीक्षा- 15,16,17, 18 मार्च 2021
जेईई परीक्षा 2021 अप्रैल सत्र की परीक्षा – 27,28,29, 30 अप्रैल 2021
जेईई परीक्षा 2021 मई सत्र की परीक्षा – 24,25,26 27, 28 मई 2021. इसमें जेईई मेन 2021 के फरवरी और मार्च में परीक्षा आयोजित किए गए थे लेकिन अप्रैल और मई की परीक्षाएं कोविड-19 की वजह से रोक दी गई थी.

अपडेट जारी है…