News24you

News you are looking for

Jabalpur में नगर निगम का ट्रेक्टर चला रहा नाबालिग, बाल बाल बचे राहगीर

Jabalpur में नगर निगम का ट्रेक्टर चला रहा नाबालिग, बाल बाल बचे राहगीर

Jabalpur नगर निगम के टैंकर शाखा की अंधेरगर्दी से लोगों की जान खतरे में पड़ने लगी। क्योंकि जलापूर्ति प्रभावित वाले क्षेत्रों में पानी पहुंचाने वाले टैंकरों को नाबालिग भी चला रहे हैं। शनिवार की सुबह पर्यटन चौक में ऐसा ही नजारा देख राहगीर सहम गए। टैंकर एक नाबालिग अंधाधुंध तरीके से भगा था। रफ्तार इतनी तेज थी कुछ राहगीर उससे भिड़ते-भिड़ते बचे। बताया जाता है कि नगर निगम के टैंकर नंबर 25 वाहन क्रमांक एमपी 20 एस 3806 के चालक ने टैंकर की स्टेयरिंग नाबालिग के हाथों में थमा दी गई थी।

गुस्साएं राहगीरों ने रोका, पूछा तो लाइसेंस भी नहीं था-

नगर निगम के टैंकर को बीच सड़क में तेज रफ्तार में आड़ा-तिरछा दौड़ा रहे नाबालिग की हरकतें देख राहगीर जहां सहमे रहें, वहीं कुछ जागरूक राहगीरों ने टैंकर का पीछा कर उसे रोक लिया। पूछा तो नाबालिग का कहना था कि टैंकर चालक ने उसे टैंकर चलाने के लिए दिया है, उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। गुस्साएं नागरिकों ने इस लापरवाही की शिकायत नगर निगम में दी पर कोई अधिकारी, कर्मचारी नहीं आया।