News24you

News you are looking for

IRCTC train enquiry Big Updates कई ट्रेनों के रूट बदले, कटनी, सतना होकर निकलेंगी यह प्रमुख रेलगाड़ी

Cancelled Train: कोहरे के चलते 2आज कुल 216 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, यात्रा करने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट

IRCTC train enquiry Big Updates यात्रियों के लिए indian railways की ओर से जरूरी जानकारी दी गई है। जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेल खण्ड पर डबल लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। जो कि सरईग्राम एवं गजरा बहरा स्टेशनों पर 14 अप्रैल से 19 अप्रैल चलेगा। इस कारण दो ट्रेन 2-2 दिन के लिए बंद रहेगी। इसके साथ ही भोपाल-हावड़ा समेत 6 ट्रेन के रूट भी बदले जाएंगे।

यह ट्रेन रहेगी रद्द IRCTC train enquiry

गाड़ी संख्या 22165 (भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस) 13 एवं 16 अप्रैल को तथा गाड़ी संख्या 22166 (सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस) 14 एवं 19 अप्रैल को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

इन Train के रूट बदलेंगे

गाड़ी संख्या 19413 (अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस) 13 अप्रैल को अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय- गढ़वा रोड स्टेशन होकर तथा गाड़ी संख्या 19414 (कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस) दिनांक 16 अप्रैल को अपने परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा होते हुए गंतव्य को जाएगी।

मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 19698 (मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस) दिनांक 18 अप्रैल को अपने परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गढ़वा रोड स्टेशन होकर तथा गाड़ी संख्या 19607 (कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस) दिनांक 14 अप्रैल को अपने परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा से होते हुए गंतव्य को जाएगी।

हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 13025 (हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस) 18 अप्रैल को अपने परिवर्तित मार्ग गढ़वा रोड-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-प्रयागराज छिवकी-सतना-कटनी मुड़वारा से होते हुए गंतव्य को जाएगी। रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।