News24you

News you are looking for

IRCTC train enquiry कटनी से सिंगरौली के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन 7 फरवरी से फिर चलेगी

वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रा समय को और घटा दिया है

IRCTC train enquiry यात्रियों के लिए राहत की खबर है। ट्रैक की मरम्मत की वजह से रद्द की गई मेमू ट्रेनों को रेलवे फिर से शुरू करने जा रहा है। जबलपुर रेल मंडल ने कटनी से सिंगरौली के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को फिर से चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन 7 फरवरी से अपने निर्धारित समय पर चलेगी।

काम पूर्ण हो जाने के बाद इस ट्रेन को फिर शुरू किया जा रहा

ट्रेन को बंद करने की वजह से नियमित यात्रा करने वाले यात्री परेशान थे, लेकिन अब रेलवे ने राहत देते हुए मेमू ट्रेनों को फिर से चलाना शुरु कर दिया है। इस कड़ी में पहली शुरुआत कटनी से सिंगरौली के बीच चलने वाली मेमो ट्रेन से हुई है। इस संबंध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक देवेश कुमार सोनी ने बताया कि कटनी से बरगवां के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन नंबर 06623 और 06624, को नान इंटरलाकिंग की वजह से दो जनवरी से 10 फरवरी तक के लिए निरस्त किया गया था। काम पूर्ण हो जाने के बाद इस ट्रेन को फिर शुरू किया जा रहा है।

सुबह 8 से 7 फरवरी को शाम 5:00 बजे तक के लिए बंद होगा ये रेल फाटक

वहीं जबलपुर-नरसिंहपुर रेलखंड पर रेलवे गेट क्रमांक 294 की अप एवं डाउन लाइन पर ट्रैक अनुरक्षण के कार्य की वजह से इस फाटक को आज सुबह 8 से 7 फरवरी को शाम 5:00 बजे तक के लिए इसे बंद किया जा रहा है। यहां से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। इस दौरान रोड ट्रैफिक को नजदीक के रेल फाटक क्रमांक 292, 293 और बगासपुर मार्ग से निकलने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।