News24you

News you are looking for

IRCTC Thailand Tour Package ठंड की छुट्टियों में आईआरसीटीसी दे रहा सस्ते में थाईलैंड का ट्रिप

IRCTC Thailand Tour Package ठंड की छुट्टियों में आईआरसीटीसी दे रहा सस्ते में थाईलैंड का ट्रिप

IRCTC Thailand Tour Package: अगर आप थाइलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए बेहतरीन टूर पैकेज लाया है जिसके जरिए आप आसानी से इस खूबसूरत देश को घूम सकते हैं. गौरतलब है कि IRCTC टूरिस्टों के लिए सस्ते हवाई और ट्रेन टूर पैकेज पेश करता रहता है. अब दिसंबर के लिए थाइलैंड टूर पैकेज लाया है. आइये इसके बारे में जानते हैं.

5 रात और 6 दिन का है यह टूर पैकेज

IRCTC का यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है. इस टूर पैकेज के जरिए आप थाइलैंड की सैर कर सकते हैं. थाइलैंड के इस टूर पैकेज में यात्रियों को हवाई जहाज से यात्रा कराई जाएगी. टूर पैकेज 4 दिसंबर को संचालित होगा और थाईलैंड के मशहूर जगहों की सैर कराएगा. इस टूर पैकेज के जरिए यात्री पटाया में अलकजार शो, कोरल आईलैण्ड एव नांग नूच ट्रापिकल गार्डन, बैंकॉक में जेम्स गैलरी, बैंकॉक का हाफ डे सिटी टूर, चाओ प्राया क्रूज, सफारी वर्ल्ड और मरीन पार् इत्यादि जगहों की सैर कर सकेंगे.

इस टूर पैकेज की यात्रा करने वाले दो/तीन व्यक्तियों को साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 62,900 रुपये देने होंगे. सिंगल यात्रा पर यात्री को 73,700 रुपये देने होंगे. इस टूर पैकेज की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ आधार पर होगी. यह टूर पैकेज लखनऊ से शुरू होगा और यहां से यात्री फ्लाइट के जरिए बैंकॉक के लिए उड़ान भरेंगे. IRCTC के अन्य टूर पैकेजों की तरह इसमें भी यात्रियों के रहने और खाने की व्यवस्था फ्री में होगी. यात्रियों को बढ़िया होटल में ठहराया जाएगा और ब्रेकफास्ट, लन्च और डिनर दिया जाएगा. ज्यादा जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें.