News24you

News you are looking for

IRCTC Swadesh Darshan Special Train बहुत सारे धार्मिक स्थल की सैर कराएगी यह ट्रेन

IRCTC Swadesh Darshan Special Train बहुत सारे धार्मिक स्थल की सैर कराएगी यह ट्रेन

IRCTC Swadesh Darshan Special Train: देशभर के लाखों श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। आईआरसीटीसी ने देश के कई धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने के लिए स्वदेश दर्शन स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन से चलेगी। इस पैकेज के अंतर्गत यात्री ज्योतिर्लिंग, शिरडी समेत द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। आइए जानते हैं IRCTC के स्पेशल टूर पैकेज के बारे में।

कब से शुरू होगी यात्रा?

आईआरसीटीसी ने स्वदेश दर्शन स्पेशल ट्रेन को चलाने का ऐलान किया है। ट्रेन 10 अक्टूबर को बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलीपुर होकर मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचेंगी। इसके बाद गुजरात और महाराष्ट्र जाएगी। इस पैकेज में भक्तों को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, त्रयम्बकेश्वर, सोमनाथ, ज्योतिर्लिंग, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, साई मंदिर और शनि शिंगणापुर के दर्शन कराए जाएंगे। यह यात्रा 10 दिनों और 11 रात की होगी।

कितना होगा किराया

स्वदेश दर्शन स्पेशल ट्रेन के प्रति व्यक्ति स्लीपर क्लास के लिए किराया 18450 रुपए है। वहीं थर्ड ऐसी टियर की कीमत 29620 रुपए है। ग्रुप टिकट में प्रति यात्रा को 500 रुपए की छूट मिलेगी। समस्तीपुर के श्रद्धालुओं को बोर्डिंग के लिए बस सुविधा भी है।

क्या सुविधा मिलेगी?

यात्रियों को शाकाहारी भोजन और पानी की बोतल की जाएगी। वहीं घूमने के लिए बस सुविधा है। होटल में रात को ठहरने की व्यवस्था की गई है। सभी डिब्बे में सिक्यूरिटी गार्ड की तैनाती होगी। साथ ही टूर एस्कॉर्ट रहेंगे।