News24you

News you are looking for

irctc indian railway enquiry कुछ स्पेशल ट्रेन से MP को राहत तो कई प्रमुख गाड़ियां रद्द, यहां देखें जानकारी

Train Cancelled :परिवर्तित रुट से चलेगी शक्तिपुंज, सफर से पहले जान लें जरूर

irctc indian railway enquiry मध्यप्रदेश के रेल यात्रियों के लिए एक खबर राहत वाली तो दूसरी आफत वाली है। भोपाल से होकर कुछ स्पेशल ट्रेन चलेंगी तो वहीं अन्य स्टेशनों से गुजरने या चलने वाली करीब 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

ट्रेन नंबर 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 7 जून तक और ट्रेन नंबर 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 8 जून तक रद्द रहेगी वही bhopal से होकर कई ट्रेने गुजरेंगी.

वहीं Bhopal 02187/02188 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी डिब्बे हैं। यह रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गडरवारा, पिपरिया, इटारसी, हरदा स्टेशनों पर रुकेगी.

भोपाल से होकर चलेगी यह स्पेशल ट्रेन

साथ ही एक विशेष ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस से  16 से 18 मई तक मुंबई से गोरखपुर के लिए चल रही है। यह भोपाल bhopal बाया रानी कमलापति स्टेशन से होते हुए चलेगी. यह कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, उरई, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर,वीरांगना लक्ष्मीबाई, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी जंक्शन, औनिहार, मऊ, बेल्थरा रोड, भटनी एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर होगा.

भोपाल में ट्रेन नंबर 02187 रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन गुरुवार 19 मई से रीवा स्टेशन से तथा वापसी मे ट्रेन नंबर 02188 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में दिनांक स 20 मई से CSMT एसी थर्ड क्लास कोच के 2 बोगी लगाई जायेगी.

साथ ही ग्वालियर और वाराणसी के बीच चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस अब इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) कोच के बजाय जर्मन तकनीक पर आधारित आधुनिक लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच के रैक के साथ चलेगी। ट्रेन एक जनरेटर सह लगेज वैन, चार जनरलों, एक फर्स्ट एसी, एक सेकेंड एसी, पांच थर्ड एसी, छह स्लीपर और एक एसएलआरडी सहित 20 डिब्बों के साथ रवाना होगी.

ट्रेन का रूट

ट्रेन संख्या 02105 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से सुबह 5.15 बजे, 17.10 बजे, इटारसी से 18 .35  बजे, रानी कमलापति,21.55  बजे, बीना 21.55 बजे प्रत्येक बुधवार को सुबह 5.15 बजे और गोरखपुर से 5.15 बजे प्रस्थान करेगी. टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन बुधवार 18 मई से एक जून तक प्रति बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से तड़के चलेगी.

ट्रेन संख्या 02106 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से प्रत्येक शुक्रवार 20 मई से 3 जून तक सुबह 3.00 बजे, बिना 19.55 बजे, रानी कमलापति से 22.30 बजे, इटारसी पहुंचेगी और अगले दिन दोपहर 12.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.  1.15 बजे टर्मिनस स्टेशन। पहुँचेगा.

irctc indian railway enquiry ये ट्रेनें होंगी रद्द

  • जबलपुर रेल मंडल ने जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस को 23 मई तक और अमरकंटक एक्सप्रेस को 24 मई तक रद्द कर दिया है. ट्रेन संख्या 11265 जबलपुर-अंबिकापुर 23 मई तक प्रतिदिन और ट्रेन संख्या 11266 अंबिकापुर-जबलपुर अपने मुख्य स्टेशन से 24 मई तक प्रतिदिन रद्द रहेगी.
  • अपने मुख्य स्टेशन से 24 मई तक प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन संख्या 18236/18235  bhopal भोपाल-बिलासपुर-भोपाल रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा 23 मई तक प्रतिदिन अपने मुख्य स्टेशन से रवाना होगी और ट्रेन संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर 24 मई तक प्रतिदिन प्रस्थान करेगी. यह अपने मुख्य स्टेशन से रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 22169 रानी कमलापति – संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार18 मई को अपने मुख्य स्टेशन से रद्द रहेगी और ट्रेन संख्या 22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार 19 मई को  रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 7 जून तक और ट्रेन नंबर 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस 8 जून तक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 22199 ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस आगामी 18 व 25 मई व 1-8 जून को ग्वालियर से लखनऊ, गोंडा, बलरामपुर होते हुए हजरत निजामुद्दीन, गाजियाबाद से लखनऊ स्टेशन के बीच चलेगी.
  • ट्रेन संख्या 22200 बलरामपुर-ग्वालियर सुशासन एक्सप्रेस 19 से 26 मई को लखनऊ के बीच तथा 2 व 9 जून को लखनऊ से ग्वालियर के बीच चलेगी.

इन ट्रेनों में जल्द ही सामान्य टिकटिंग सेवा बहाल की जाएगी

छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, जम्मूतवी-दुर्ग और साबरमती एक्सप्रेस ट्रेनों में सामान्य टिकट सेवाएं जल्द ही बहाल हो सकती हैं. सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 15 जून, उत्कल एक्सप्रेस 28 जून, गोंडवाना एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन-जालूपर के बीच 21 जून, जम्मू तवी-दुर्ग एक्सप्रेस 15 मई व 23 जून को सामान्य टिकट सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है. साबरमती एक्सप्रेस। bhopal इन ट्रेनों में सामान्य टिकट सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.