News24you

News you are looking for

IRCTC Food Price List बहुत जरूरी है आपके लिए ये खबर, ट्रेनों में खाने पीने की सामग्री की रेट लिस्ट

IRCTC Food Price List बहुत जरूरी है आपके लिए ये खबर, ट्रेनों में खाने पीने की सामग्री की रेट लिस्ट

IRCTC Food Price List: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें शताब्दी ट्रेन में एक चाय का बिल था. एक यात्री ने फोटो शेयर करते हुए दावा किया कि उनसे 20 रुपये की चाय पर 50 रुपये का GST वसूले गए. इस तरह उन्हें कुल मिलाकर 70 रुपये की एक चाय मिल पाई. रेलवे द्वारा चाय पर 50 रुपये का टैक्स वसूले जाने से लोग काफी गुस्से में है और वह लगातार सोशल मीडिया पर आईआरसीटीसी की आलोचना कर रहे हैं. हालांकि इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि किसी भी यात्री से जरूरत से ज्यादा पैसा नहीं लिया जाता है.

रेलवे अधिकारी के मुताबिक, राजधानी या शताब्दी जैसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री ने अगर मील बुक किया होता है तो उससे कोई सर्विस टैक्स नहीं लिया जाता है.  अगर यात्री ने रिजर्वेशन करते वक्त खाना बुक नहीं किया तो उसे 50 रुपए सर्विस चार्ज चुकाने पड़ते हैं. साल 2018 में रेलवे की ओर से यह आदेश जारी किया गया था. लेकिन ट्रेन में सफर करते वक्त खाने-पीने के सामान का असली रेट क्या होता है? आइए बताते हैं

इतनी होगी अब ट्रेनों में खाने की कीमत

नाश्ता शाकाहारी- 40
नाश्ता मांसाहारी- 50
स्टैंडर्ड मील शाकाहारी- 80
स्टैंडर्ड मील मांसाहारी (अंडाकरी)- 90
स्टैंडर्ड मील मांसाहारी (चिकनकरी)- 130
शाकाहारी बिरयानी (350ग्राम)- 80
अंडा बिरयानी (350 ग्राम)- 90
चिकन बिरयानी (350 ग्राम)- 110

राजधानी/शताब्दी/दुरंतो में तय कीमत

सुबह की चाय- 35
नाश्ता- 140
लंच/डिनर- 245
शाम की चाय- 140

राजधानी/शताब्दी/दूरंतो की चेयरकार, एसी 3 व एसी 2