News24you

News you are looking for

IPS सुबोध कुमार जायसवाल CBI के नए डायरेक्टर नियुक्त

IPS सुबोध कुमार जायसवाल CBI के नए डायरेक्टर नियुक्त

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (CBI) के नए डायरेक्टर के नाम का मंगलवार को आखिरकार ऐलान हो गया है. आईपीएस सुबोध कुमार जायसवाल को सीबीआई का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. ये नियुक्ति दो साल के लिए हुई है. अभी सुबोध कुमार जायसवाल सीआईएसएफ के प्रमुख के पद पर तैनात हैं.

1985 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल मुंबई के पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र के डीजीपी भी रह चुके हैं. साथ ही उन्होंने आईबी और रॉ में भी काम किया है.