HOME

INS Ranveer: मुंबई डाकयार्ड में आईएनएस रणवीर में विस्फोट, भारतीय नौसेना के तीन सैनिक शहीद

INS Ranveer Blast in INS Ranveer in Mumbai Dockyard, three Indian Navy soldiers martyred

INS Ranveer: मुंबई में नौसेना डाकयार्ड में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस रणवीर में मंगलवार को हुए विस्फोट में नौसेना के तीन जवान शहीद हो गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई नेवल डाकयार्ड

भारतीय नौसेना के बयान में कहा गया है, “मुंबई नेवल डाकयार्ड में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन सैनिकों की मौत हो गई।” जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

बताया जा रहा है कि आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से पूर्वी नौसेना कमान से क्रास कोस्ट आपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। इस घटना के कारणों की जांच के लिए एक बोर्ड आफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button