Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

कटनी विधायक संदीप जायसवाल की पहल: निजी अस्पतालों के मरीजों को 28 सौ का Remdesivir इंजेक्शन 2250 में मिलेगा

कटनी। katni news, कटनी विधायक संदीप जायसवाल Sandeep Jaiswal ने कोरोना  मरीजों के इलाज हेतु अच्छी पहल की है।

Covid-19 मरीजों के लिए लाभकारी Remdesivir इंजेक्शन निजी अस्पतालों के मरीजों को 2800 का 2250 में उपलब्ध होगा।

शासकीय अस्पताल एवं उससे संबंधित कोविड सैंटर में इलाज करा रहे मरीजों को यह 2000 में उपलब्ध होगा।

गरीबी रेखा एवं आयुष्मान कार्ड धारियों को रेडक्रॉस के माध्यम से शासकीय अस्पताल एवं उनसे संबंधित कोविड सेंटर में निशुल्क इंजेक्शन उपलब्ध होगा।

कटनी विधायक संदीप जायसवाल ने बताया कि उनके द्वारा लगातार दो दिनों तक और प्रयास करते हुए पिछले दिनों हुए निर्णय में आम जनता को और अधिक राहत दिलाने में सफलता प्राप्त की है ।

श्री जायसवाल के अनुसार पूर्व में यह निर्णय हुआ था कि सरकारी अस्पताल एवं शासकीय अस्पताल के अंतर्गत संचालित Covid सेंटर में भर्ती मरीजों मे से गरीबी रेखा के नीचे एवं आयुष्मान कार्डधारी मरीजों को रेडक्रॉस के माध्यम से रेमडेसीविर इंजेक्शन निशुल्क एवं अन्य मरीजों को 2800 रुपए में इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा ।

इसी कड़ी में आगे प्रयास करते हुए कल ड्रग इंस्पेक्टर एवं सिविल सर्जन इत्यादि के साथ एक बैठक की गई जिसमें इंजेक्शन की उपलब्धता एवं खरीद इत्यादि के संबंध में विचार विमर्श किया गया,

इसके उपरांत आज पूज्य सिंधी सेंटर पंचायत एवं भारत विकास परिषद तथा दवा विक्रेताओं के साथ हुई बैठक के उपरांत कोरोना जैसी महामारी में जनसेवा को प्रमुखता देने के उद्देश्य से तीन दवा विक्रेताओं मोहन मेडिकल आनंद केमिस्ट एवं माधव नगर के एक मेडिकल शॉप ने ₹ 2800 के इंजेक्शन में अपने लाभ को छोड़ने का निर्णय लिया।

जिससे वह इंजेक्शन अब 2250 रुपए में निजी चिकित्सालय में उपचाररत मरीजों को उपलब्ध होगा।

इसके अतिरिक्त रेडक्रास के माध्यम से शासकीय अस्पताल एवं संबंधित कोविड सेंटर में भर्ती गरीबी रेखा एवं आयुष्मान कार्ड धारकों को यह निशुल्क रहेगा एवं शासकीय अस्पताल तथा उससे संबंधित कोबिट सेंटर में गरीबी रेखा एवं आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों के अतिरिक्त जिन मरीजों को इस इंजेक्शन की आवश्यकता होगी वह उन्हें ₹2000 में प्राप्त होगा।

शेष ₹250 की राशि का व्यय भारत विकास परिषद द्वारा वहन किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित भारत विकास परिषद, दवा विक्रेताओं, पूज्य सिंधी सेंटर पंचायत के सदस्यों के साथ साथ रेडक्रॉस संस्था का आभार व्यक्त किया एवं उम्मीद की है कि और भी समाजसेवी इस तरह से आगे आएंगे ताकि कोरोना मरीजों को अधिक से अधिक राहत दिलाई जा सके ।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp