News24you

News you are looking for

Indore भारतीय जनता युवा मोर्चा के तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम पर पथराव, पेट्रोल बम भी फेंकने का आरोप

Indore भारतीय जनता युवा मोर्चा के तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम पर पथराव, पेट्रोल बम भी फेंकने का आरोप

Indore भारतीय जनता युवा मोर्चा BJYM के तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम पर पथराव होने का मामला सामने आया है। तिंरगा यात्रा जब छत्रीपूरा थाना क्षेत्र के दरगाह चौराहा पर पहुंची तब पथराव हुआ। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तिरंगा यात्रा पर पत्थराव व पेट्रोल बम से हमला हुआ है। यात्रा में पथराव से युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता भी घायल हो गया है। भाजपा नेताओं ने छत्रीपूरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

हम कैला माता मंदिर के सामने बाल निकेतन स्कूल पहुंचे, तब तीन बाइक सवार लोगों ने पैट्रोल बम फेंका दिया। हमें पता नहीं, तभी एक व्यक्ति ने बताया कि किसी ने डीजे की गाड़ी की तरफ पेट्रोल बम फेंका है। हमने उतर कर देखा तो डीजे की गाड़ी में आग लग चुकी थी। इस पूरे घटनाक्रम में हमारा एक साथ भी घायल हुआ है। हमने छत्रीपुरा थाने में इसकी शिकायत की है।