News24you

News you are looking for

indian railways IRCTC Updates नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित

Train Cancelled :परिवर्तित रुट से चलेगी शक्तिपुंज, सफर से पहले जान लें जरूर

indian railways IRCTC Update धनबाद मण्डल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। यह ट्रेन कटनी से प्रयागराज होकर जाएगी।

पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद मण्डल में करैला रोड़ जंक्शन, अनपरा और मिर्चाधूरी स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की अवधि में इस मार्ग से होकर पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली तीन गाड़ियों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

1) दिनांक 17.01.2023 एवं 18.01.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11447/11448 जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया जबलपुर-कटनी साऊथ-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड स्टेशन होकर गन्तव्य को जाएगी। अर्थात शक्ति पुंज एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में इस अवधि में सिंगरौली एवं चौपन स्टेशन नहीं जाएगी।
2) दिनांक 18.01.2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुड़वारा-कटनी-सतना-प्रयागराज छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड स्टेशन होकर गन्तव्य को जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।