News24you

News you are looking for

Indian Railways IRCTC News इन प्लेटफार्म से रेल यात्रा हो जाएगी महंगी, IRCTC ने दिये संकेत

bike-transport-pracel-by-train_22307541

Indian Railways IRCTC News रेलवे समय-समय पर अपने नियमों में बदलाव करता रहता है. ताजा जानकारी के मुताबिक अब रेलवे यात्रियों की जेब ढीली करने का प्लान कर रहा है. क्योंकि अब देश के कुछ स्टेशन्स पर यात्री को स्टेशन से ट्रेन पकड़ने व छोड़ने का भी अतिरिक्त किराया चुकाना होगा, हालाकि रेलवे के मुताबिक ये अतिरिक्त चार्ज (extra charge) केवल नए विकसित रेलवे स्टेशन्स से ही वसूला जाएगा.

जानकारी के मुताबिक ये शुल्क यात्रा के हिसाब से लगााया जाएगा.  शुल्क की धनराशि 10 रुपए से लेकर 50 रुपए तक (Rs 10 to Rs 50) रखने की प्लानिंग है. जिसके चलते रेल यात्रा (train journey)पहले कुछ महंगी जरुर हो जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रेलवे यात्रियों से ये एक्स्ट्रा चार्ज रेलवे स्टेशन पर सुविधा और विकास के नाम पर वसूल सकता है. यह उन स्टेशनों पर जरूर लिया जा सकता है जहां पुनर्विकास का काम हो चुका है, या होना बाकी है. संबंधित अधिकारियों ने कहा कि बुकिंग के दौरान ट्रेन टिकट में शुल्क जोड़े जाने की संभावना है. पुनर्विकास स्टेशनों के चालू होने के बाद ही शुल्क लगाया जाएगा. चार्ज तीन कैटेगरी में होगी, जिसे अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों से वसूला जाएगा. हालाकि रेलवे अभी इसकी घोषणा नहीं की है. लेकिन बहुत जल्द यह शुल्क शुरु होने की संभावना जताई जा रही है.

अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग चार्ज

संबंधित अधिकारिय़ों के मुताबिक एसी की सभी क्लास 50 रुपए चार्ज किया जाएगा. जबकि  स्लीपर  क्लास के लिए 25 रुपए शुल्क रखने की योजना है. इसके अलावा सामान्य बोगी में सफर करने वाले यात्रियों से ये शुल्क की सीमा 10 रुपए रखी गई है. बताया जा रहा है कि ये शुल्क टिकट बुक करते वक्त ही आपके टिकट में जोड़ दिया जाएगा. यानि रेलवे आपसे स्टेशन शुल्क लेने के बाद ही यात्रा की अनुमति देगा. हालाकि रेलवे बोर्ड द्वारा जारी एक सर्कुलर के अनुसार उपनगरीय ट्रेन यात्रा के लिए कोई स्टेशन विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि इन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट भी 10 रुपए महंगे होंगे