News24you

News you are looking for

Indian Railways Indian Railways: रेलवे ने गरीब रथ सहित इन ट्रेनों को किया रद,

IRCTC Indian Railway

Indian Railways: झांसी रेलवे मंडल के अंतर्गत पामा-रसूलपुर गोगूमऊ -भीमसेन जंक्शन में दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। इसके चलते सात से 16 जुलाई तक ब्लाक लिया जाएगा, नतीजतन गरीब रथ रद रहेगी, वहीं कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगे।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 11 और 14 जुलाई को लखनऊ से चलने वाली लखनऊ-रायपुर गरीबरथ रद रहेगी। 12 और 15 जुलाई को रायपुर से चलने वाली रायपुर-लखनऊ गरीब रथ रद रहेगी।

कानपुर से चलने वाली कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस 4, 6, 11 और 13 जुलाई को परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-मानिकपुर जंक्शन होकर चलेगी। वहीं दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस 3, 5, 10 और 12 जुलाई को परिवर्तित मार्ग मानिकपुर जंक्शन-प्रयागराज होकर चलेगी।

कल बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस रहेगी रद

संबलपुर रेलवे मंडल के अंतर्गत टिटलागढ़-थेरूबाली सेक्शन में 28 जून को ब्लाक लिया जाएगा। इसके चलते इस दिन बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस रद रहेगी ।