News24you

News you are looking for

Indian Railways: पहली बार नेपाल पहुंचेगी ‘Bharat Gaurav Train’, प्रभु राम-सीता से जुड़े स्थानों की कर सकेंगे सैर

Indian Railways: पहली बार नेपाल पहुंचेगी ‘Bharat Gaurav Train’, प्रभु राम-सीता से जुड़े स्थानों की कर सकेंगे सैर

Indian Railways: पहली बार नेपाल पहुंचेगी ‘Bharat Gaurav Train’, प्रभु राम-सीता से जुड़े स्थानों की कर सकेंगे सैर इसकी घोषणा हो गई है।

आईआरटीसी (IRCTC) रेलवे की भारत गौरव योजना के तहत पर्यटन ट्रेन के माध्यम से दो देशों को जोड़ने वाली देश की पहली एजेंसी होगी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह ट्रेन यात्रा के लिए 21 जून को नई दिल्ली से श्री रामायण यात्रा सर्किट पर रवाना होगी।

आईआरसीटीसी के अनुसार 600 व्यक्तियों की क्षमता वाली यह ट्रेन अयोध्या, बक्सर, जनकपुर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयाग, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्राचलम सहित प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी। केंद्र सरकार की पहल से चलाई जा रही इस ट्रेन का नाम ‘देखो अपना देश’ है। इसका उद्देश्य घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देना है। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन यात्रा का पहला पड़ाव भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या होगा। यहां पर्यटक श्री राम जन्मभूमि मंदिर और हनुमान मंदिर के अलावा नंदीग्राम में भारत मंदिर का भी दर्शन कर सकेंगे। इस यात्रा में जा रहे सभी लोगों को र्आईआरसीटीसी के द्वारा एक फेस मास्क, हाथ के दस्ताने और हैंड सैनिटाइजर वाली सुरक्षा किट मुहैया कराई जाएगी।

इस यात्रा में होने वाले खर्च की बात करें तो, दो देशों में मौजूद भगवान राम से जुड़े स्थलों की यात्रा कराने के लिए प्रति व्यक्ति लगभग 65,000 रुपये खर्च होंगे। यह यात्रा उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित राज्यों को कवर करेगी। आईआरसीटीसी की ओर से कहा गया है कि यह यात्रा यात्रियों को अलग अनुभव कराएगी और उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम होंगे।