Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMESportsक्रिकेटखेल

India Vs Wi Women T20 World Cup 2023 भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को हरा कर दूसरा मैच भी जीता

India Vs Wi Women T20 World Cup 2023 भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा कर महिला विश्वकप का अपना दूसरा मैच भी जीत लिया। दीप्ति शर्मा ने 100 विकेट लेकर टी 20 में पहली 100 विकेट लेने वाली भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव प्राप्त किया। मैच को कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अंत तक खेल कर समाप्त करने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया। प्वाइंट टेबल में भारत टॉप पर है। ऋचा घोष तथा देविका वैद्य ने समाप्त किया। ऋचा ने चौका मारकर 6 विकेट से मैच जीत लिया ऋचा 44 पर नाबाद रहीं।

भारत ने वेस्टइंडीज को विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल के करीब पहुंच गई है। यह टीम इंडिया की विंडीज पर लगातार 8वीं टी-20 जीत है। उसे पिछली हार 2016 में विजयवाड़ा में मिली थी।

शेफाली वर्मा 28 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें करिश्मा रामहरक ने फ्लेचर के हाथों कैच कराया। इससे पहले, जेमिमा रोड्रिग्ज (1 रन) स्मृति मंधाना (10 रन) जल्दी आउट हुईं।

रामहरक ने 2 विकेट लिए। हेली मैथ्यूज को एक विकेट मिला।

ऐसे गिरे भारत के विकेट

  • पहला : करिश्मा रामहरक ने चौथे ओवर की तीसरी बॉल पर स्मृति मंधाना को विकेटकीपर रशदा विलियम्स ने स्टंपिंग किया।
  • दूसरा : चौथे ओवर की 5वीं बॉल पर हेली मैथ्यूज ने जेमिमा रोड्रिग्ज को कैच एंड बोल्ड किया।
  • तीसरा : शेफाली बड़ा शॉट खेलना चाहती थीं, लेकिन रामहरक की बॉल पर स्क्वेयर लेग में एफी फ्लेचर को कैच दे बैठीं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp