Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

India vs West Indies Series वेस्ट इंडीज सीरीज के लिए वनडे और टी-20 टीम का ऐलान, देखें किसे मिली जगह

India vs West Indies Series: बीसीसीआई ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ होनेवाली सीरीज के लिए वनडे और टी-20 टीमों का ऐलान कर दिया है। रोहित शर्मा फिट हैं और उन्हें दोनों फॉर्मेट में कप्तान चुना गया है। टीम के सेलेक्शन पर उनकी पसंद का असर देखा जा रहा है। कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने काफी समय बाद सीमित ओवरों की टीम में वापसी की है। कुलदीप यादव का वनडे और टी20 रिकॉर्ड कमाल का है। बाएं हाथ का ये चाइनामैन गेंदबाज 65 वनडे में 107 विकेट ले चुका है। टी20 में भी कुलदीप ने 23 मैचों में 41 विकेट हासिल किए हैं। वहीं युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को भी भारतीय टीम में चुना गया है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को इस सीरीज में आराम दिया गया है, जबकि रवीन्द्र जडेजा को भी रिकवरी के लिए थोड़ा और टाइम देते हुए बाहर रखा गया है।

वनडे टीम में नये खिलाड़ियों में ऋतुराज गायकवाड़ और दीपक हुडा को जगह मिली है, जबकि वेंकटेश अय्यर को केवल टी-20 में जगह मिली है। श्रेयस अय्यर को एक और मौका देते हुए दोनों टीमों में शामिल किया गया है। दीपक चाहर, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और आवेश खान को दोनों टीमों में शामिल किया गया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को केवल वनडे टीम में शामिल किया गया है।

रवि बिश्नोई को पहली बार टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। रवि बिश्नोई अंडर 19 भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और हाल तक आईपीएल में पंजाब के लिए शानदार गेंदबाजी करते आए हैं। पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कुल 23 मैचों में 24 विकेट हासिल किए थे। बिश्नोई को हाल ही में लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने 4 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। भुवनेश्वर कुमार को टी-20 टीम में बरकरार रखा गया है लेकिन उन्हें वनडे टीम में नहीं चुना गया है। वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली को दोनों टीम में जगह दी गयी है। टी-20 में अक्षर पटेल, आवेश खान, हर्षल पटेल और वाशिंगटन सुंदर को भी जगह मिली है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp