Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMESportsक्रिकेटखेल

IND vs WI First T20 पहले टी 20 में भारत ने वेस्टइंडीज को दी जोरदार शिकस्त

IND vs WI First T20 भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता के मैदान पर खेला गया. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने मैच में धमाकेदार शुरुआत की है, जिसकी वजह से ही वेस्टइंडीज ने 157 रन बनाए. भारतीय टीम ने ये टारगेट 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का दूसरा मैच भी कोलकाता में खेला जाएगा.

टीम इंडिया ने हासिल की जीत 

भारत ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज टीम को 6 विकेट से हरा दिया है. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए. उन्होंने क्रीज पर आते ही छक्के और चौकों की बरसात की. उनकी वजह से टीम इंडिया टारगेट को चेस कर पाई. रोहित शर्मा ने 19 गेंदों में 40 रन, जिसमें 3 आतिशी छक्के और चार चौके शामिल हैं. ईशान किशन ने 35 रन बनाए. वह बहुत ही शानदार लय में नजर आ रहे थे, लेकिन वह कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर फेल नजर आए और सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए. ऋषभ पंत ने 8 रनों का योगदान दिया. अंत में सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने टीम को जीत दिला दी. सूर्यकुमार यादव ने 34 रन और वेंकटेश अय्यर ने 24 रन बनाए. वेंकटेश अय्यर ने छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp