News24you

News you are looking for

IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका T20 सीरीज के बीच पहला मुकाबला आज, जानें मैच की पूरी डिटेल

IND vs SA

IND vs SA, 1st T20 Match: आज से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरु हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का हौसला बढ़ा हुआ है। वहीं आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) को देखते हुए ये सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। दोनों टीमें इस सीरीज के बहाने अपनी कमियों और ताकत का आकलन करेंगी और दूसरी टीमों को हराने की रणनीति पर काम करेंगी। भारतीय टीम में वहीं हार्दिक पंडया के ना होने की वजह से ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है।

 

पिच रिपोर्ट – यहां पिच सपाट है और बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। शाम के वक्त ओस की भूमिका भी काफी अहम रहेगी, इसलिए टॉस जीतना फायदेमंद होगा।

मौसम – बुधवार को तिरुवनंतपुरम का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसमान में बादल हो सकते हैं लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कहां देखें लाइव मैच – स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी हिंदी पर देख सकते हैं। साथ ही डिज्नी+हॉटस्टार एप पर भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

भारत: संभावित प्लेइंग XI

 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल.

दक्षिण अफ्रीका: संभावित प्लेइंग XI

 

टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेन्ड्रिक्स, रीली रोसो, एडन मार्करम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, तबरेज शम्सी, एनरिक नॉर्टजे, कगीसो रबाडा और लुंगी नगिदी.