HOMEKATNI

बड़ी खबर: कटनी में अब सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक तय दिनों में खुलेंगी दुकानें

विधायक संदीप जायसवाल की कलेक्टर कटनी से चर्चा उपरांत दुकानों के खुलने का समय प्रातः 10:00 से शाम 6:00 बजे तक के स्थान पर प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक कर दिया गया है।

कटनी। कटनी विधायक संदीप जायसवाल ने बताया कि नगर के सभी व्यापारियों की मांग अनुसार आज कलेक्टर कटनी से चर्चा उपरांत दुकानों के खुलने का समय प्रातः 10:00 से शाम 6:00 बजे तक के स्थान पर प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक कर दिया गया है।

संकट समूह की बैठक की प्रति भी व्हाट्सएप पर दी जा रही है।

श्री जायसवाल ने कहा कि ध्यान रखें सिर्फ समय परिवर्तन हुआ है जो दुकाने प्रतिबंध से मुक्त थी वे रविवार छोड़कर हर दिन खुलेंगे और जो दुकाने एक दिन छोड़ 1 दिन खोली जानी थी वह पूर्व अनुसार 1 दिन छोड़ 1 दिन ही खोली जाएंगी सिर्फ समय में परिवर्तन करके प्रातः 8:00 से रात्रि 8:00 तक का समय दिया गया है।

आपको बता दें कि पहले शाम 6 बजे तक दुकानों को खोलने की अनुमति थी। जिससे व्यापारियों को दिक्कत हो रही थी। वैसे भी फिलहाल 50 प्रतिशत बाजार खोलने के निर्देश दिए गए हैं। कटनी में इस निर्णय को लेकर व्यापारियों ने विधायक संदीप जायसवाल का आभार व्यक्त किया है।

बैठक में लिए गए निर्णय 

बड़ी खबर: कटनी में अब सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक तय दिनों में खुलेंगी दुकानें

Show More
Back to top button