Monday, November 16, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Hyundai EON कार तथा स्कार्पियो में जोरदार भिड़ंत, इऑन के उड़ गए परखच्चे, 2 की मौत

Hyundai EON जबलपुर में आज देर शाम एक स्कार्पियो और Hyundai EON कार में  जबरदस्त भिड़ंत में इऑन कार के परखच्चे उड़ गए।

भिंड़त से कार के परखच्चे उड़े तो वहीं कार सवार 4 लोगों को गंभीर चोटे पहुंची, जिसमें से एक महिला व एक अन्य कार सवार की उपचार के दौरान मौत होने की खबर है।बताया जाता है कि तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड के कारण एक्सीडेंट हुआ।

कार सवार परिवार संजीवनी नगर श्री परिसर का बताया जा रहा है। मौके पर तत्काल कोतवाली CSP प्रभात शुक्ला सहित गोहलपुर पुलिस पहुंची। उसी वक्त मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू वहाँ पहुंचे और पुलिस की मदद से घायलों को लेकर मेट्रो हॉस्पिटल पहुंचे। बताया जाता है कि 4 घायलों में दो की हालत गंभीर है।