News24you

News you are looking for

How To Withdraw Advance Money इन चार स्टेप में निकालें अपने PF का पैसा

EPFO PASS BOOK DOWNLOAD- Employ नाराज, ब्याज दे दिया, पासबुक नहीं दे रहा

How To Withdraw Advance Money From PF Account: कमाई में से लोग कुछ पैसे अपने भविष्य के लिए भी बचाते हैं, ताकि उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कत न हो। लेकिन इसके अलावा भी नौकरी पेशा लोगों की एक सेविंग होती है, जिसे हम PF खाते के तौर पर जानते हैं। दरअसल, इस अकाउंट में कर्मचारियों की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा कर दिया जाता है। वहीं, इस पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। इस पैसे को आप नौकरी छोड़ने के बाद या नौकरी के बीच में जरूरत पड़ने पर भी निकाल सकते हैं।

क्या है तरीका?
  • दरअसल, पीएफ के पैसे को आप नौकरी के बीच में ‘कोविड एडवांस’ के जरिए निकाल सकते हैं। नियमों के मुताबिक, इसमें आवेदन करने के तीन दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में पैसा आ जाता है। आप जमा राशि का 75 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं।
स्टेप 1
  • अगर आपको भी अपने पीएफ खाते से एडवांस में पैसे निकालने हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है
  • इसके बाद आपको यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना है।
स्टेप 2
  • अब आपको यूएएन वाले विकल्प में जाकर ‘ऑनलाइन सर्विसेज’ वाले विकल्प को चुनना है
  • फिर नीचे की तरफ आकर क्लेम वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3
  • इसके बाद बैंक खाता दर्ज कर उसे वेरिफाई करवाएं
  • फिर पीएफ एडवांस फॉर्म पर क्लिक करें
  • पैसे निकालने की वजह और जितना पैसा निकालना है वो अमाउंट दर्ज करें।
स्टेप 4
  • अब पासबुक या कैंसिल चेक पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें
  • इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी को दर्ज करके सबमिट कर दें।