Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Honey Trap कमलनाथ बोले- हनी ट्रैप की सीडी और पैन ड्राइव मेरे पास नहीं, देखी जरूर थी

Honey Trap विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह के भाजपा नेताओं की सीडी उनके पास होने के दावे के बाद शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस और भाजपा के नेता इसे लेकर एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से चर्चा में कहा कि उनके पास हनी ट्रैप की सीडी या पैन ड्राइव नहीं है। उन्‍होंने कहा कि मुझे सीडी पुलिस वालों ने दिखाई थी और उसी वक्त मैंने कहा था कि जांच करो।

भाजपा के नेताओं ने कर लिया था कब्जा

नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पत्रकारवार्ता कर कहा कि भाजपा के छोटे स्तर के नेताओं ने प्रवासी सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल पर कब्जा कर लिया था, जिससे लाखों रुपये खर्च कर इसमें भाग लेने आए प्रवासी भारतीयों को जगह तक नहीं मिली। इसे देश और प्रदेश की बदनामी हुई।

उधर, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने कमल नाथ के पैन ड्राइव न होने के बयान और प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर दिए बयान पर कहा कि कांग्रेस गुमराह करने की राजनीति करती है। पहले उन्होंने (कमल नाथ) स्वयं कहा था कि पैन ड्राइव मेरे पास है और मैंने देखी है और आज कह रहे हैं कि मेरे पास नहीं है। जब भी प्रदेश का गौरव बढ़ता है तो कांग्रेस विरोध करने लग जाती है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp