Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEखेल

Hockey World Cup 2023 भारत ने वर्ल्ड कप हॉकी में शानदार तरीके से आगाज किया, स्पेन को हराया

Hockey World Cup 2023 भारत ने वर्ल्ड कप हॉकी में शानदार तरीके से आगाज किया है। राउरकेला में स्पेन के साथ हुए मुकाबले में टीम इंडिया ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस तरह एफआईएच मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के ग्रुप डी में भारत ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है।

भारत-स्पेन के बीच मैच देखने के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी ग्राउंड पर पहुंचे थे। उन्होंने मैच के शुरु में राष्ट्रगान में भी हिस्सा लिया। दोनों टीमों के बीच यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पूरे मैच के दौरान भारतीय टीम छाई रही और मैच पर उनका कंट्रोल बना रहा। उन्होंने स्पेन को ज्यादा मौके नहीं दिये और डिफेंस ने भी शानदार खेल दिखाया।

भारत के लिए पहला गोल स्थानीय खिलाड़ी अमित रोहिदास ने किया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने शानदार खेल दिखाया और हार्दिक सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल कर, टीम का स्कोर 2-0 तक पहुंचा दिया।

भारत के लिए 200वां गोल

 

जैसे ही अमित रोहिदास ने पेनल्टी कार्नर के लिए जरिए पहला गोल किया, भारत की टीम ने हॉकी विश्व कप के इतिहास में अपने गोल की संख्या को 200 पहुंचा दिया। वहीं, इसकी संख्या 200 से 201 तक पहुंचाने में हार्दिक सिंह का हाथ रहा, जो अकेले गेंद को काफी दूर से लेकर गये और आखिर क्षण में गोल किया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp