News24you

News you are looking for

Helicopter Crashed In Raipur एयरपोर्ट के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 पायलट की मौत

Military Chopper Crashed: अरुणाचल में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, घटनास्थल पर जाने के लिए सड़क तक नहीं

Helicopter Crashed In Raipur: माना एयरपोर्ट में गुरुवार रात को टेस्टिंग के दौरान छत्तीसगढ़ शासन का हेलीकाप्टर क्रैश होने से पायलट और को पायलट की मौत हो गयी हैं। इस घटना में एयरपोर्ट में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पुलिस और एयरपोर्ट के आला अधिकारी पहुंचे। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ शासन के पायलट श्रीवास्तव और पंडा हेलीकाप्टर की टेस्टिंग के दौरान माना एयरपोर्ट पर लैडिंग कर रहे थे।

तभी हेलीकाप्टर को संभाल नहीं पाए और वह क्रैश हो गया। इस घटना में हेलीकाप्टर पूरी तरह चकनाचूर हो गया और बताया जा रहा है कि को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को आंबेडकर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है, जहा अस्पताल प्रबंधन ने मौत की पुष्टि कर दी है।