Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Heavy rainfall Alert : MP में कटनी सहित 29 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना

Heavy rainfall Alert। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम का पूर्वानुमान एवं किसान मौसम बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश के 29 जिलों में भारी बारिश Heavy rainfall Alert होने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सभी इलाकों में बज्रपात का भी खतरा बना हुआ है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के विशेषज्ञों का कहना है कि यही स्थिति 28 जुलाई तक बनी रह सकती है।

इन जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, रतलाम, शाजापुर, आगर, देवास, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकला, सागर, दमोह, पन्ना, अनूपपुर, डिंडोरी एवं उमरिया जिलों में भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में 115 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। उपरोक्त सभी जिलों में बज्रपात का भी खतरा बना हुआ है।

कहां कितनी वर्षा हुई

पिछले 24 घन्टों के दौरान प्रदेश के इंदौर, रीवा जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, उज्जैन एवं ग्वालियर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शहडोल, सागर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा मोहखेडा क्षेत्र में 19 सेंटीमीटर, बीजाडांडी 18, बलदेवगढ, भोपाल शहर, मोमन बडोदिया 9, केसली, आरोन, नवीबाग, विजयपुर 8 जयसिंहनगर, चुरहट, मालथौन, कुंडम, पन्ना, सौसर, देवेन्द्रनगर, भोपाल एयरपोर्ट, वीरपुर 7 सेमी हुई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp