Saturday, October 24, 2026
Latest:
FashionHOMEबॉलीवुडराष्ट्रीयविदेश

Harnaaz Sandhu Miss Universe हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021

India’s Harnaaz Sandhu becomes Miss Universe 2021: 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में आयाजित की गई। जिसमें मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का ताज भारत की हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था, लेकिन टॉप 3 में तीन देशों अफ्रीका और पराग्वे, भारत की महिलाओं ने जगह बनाई। जिसमें साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया। इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से दिया मिर्जा भी पहुंचीं। वहीं, उर्वशी रौतेला ने इस बार Miss Universe 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया।

Harnaaz Sandhu Miss Universe हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021

सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी? इसपर हरनाज संधू ने जवाब दिया, आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें, क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं। इस जवाब के साथ ही हरनाज संधू से इस साल का मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया।

आपको बता दें कि हरनाज संधू पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और पेशे से एक मॉडल हैं। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं। हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ हैं। 21 साल की हरनाज इन सबके साथ अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रही हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp