News24you

News you are looking for

Hanuman Chalisa शिवसेना भवन में लाउडस्पीकर से बजाएंगे हनुमान चालीसा, राज ठाकरे की पार्टी का ऐलान

Hanuman Chalisa शिवसेना भवन में लाउडस्पीकर से बजाएंगे हनुमान चालीसा, राज ठाकरे की पार्टी का ऐलान

Hanuman Chalisa महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने रामनवमी पर आज मुंबई में शिवसेना पार्टी मुख्यालय ‘शिवसेना भवन’ के बाहर लाउडस्पीकर लगाने और उस पर हनुमान चालीसा बजाने का ऐलान किया है। शिवसेना मुख्यालय के सामने मनसे कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर लगा दिए हैं। साथ ही वहां पर रामनवमी के पोस्टर लगाए गए हैं। मौके पर पुलिस बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बीते हफ्ते राज्य सरकार से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी। मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा था, “मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे। मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।