Recent Newsराष्ट्रीयव्यापार

Edible Oil MRP: खाने के तेल की एमआरपी में कटौती संभव, सोया 25 रुपये उछला

Edible Oil MRP

Edible Oil MRP  इंदौर मंडी में रायड़ा की आवक करीब 200 बोरी रही। भाव में गिरावट रही। अभी आवक में और बढ़ोतरी होगी। इंदौर में सरसों 6200 से 6400 और रायड़ा 6100 से 6350 बिका। अब तेल बाजार उम्मीद कर रहा है कि क्योंकि देश में सरसों का उत्पादन जोरदार है।  खाने के तेल में तेजी का दौर जारी है।  इस बीच एक बार फिर साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसिएशन आफ इंडिया ने अपने सदस्यों से खाने के तेल के पैकेट पर लिखी जा रहे न्यूनतम खुदरा मूल्य में कटौती करने का आग्रह किया है।

देश के तमाम बड़े खाद्य तेल निर्माता कार्पोरेट घराने व उत्पादक एसोसिएशन के सदस्य है। एसोसिएशन ने इसे आम उपभोक्ताओं के लिए होली का उपहार करार देते हुए प्रति टन 3000 से 5000 यानी प्रति किलो 3 से 5 रुपये एमआरपी घटाने के लिए कहा है। चार महीने में तीसरी बार एसोसिएशन इस तरह की अपील कर रहा है। इससे पहले दिवाली के पहले भी एसोसिएशन के आव्हान पर निर्माताओं ने तेल के दामों में कटौती की थी।

तेल बाजार में महंगाई की आ रही है

साफ है कि बाजार में तेल की कीमत घटाने की सरकार की मुहिम तो भले सफल न हो लेकिन कारोबारियों के संगठन चाहे तो दाम कम करवा सकते हैं। दूसरी ओर तेल बाजार में महंगाई की आ रही है। ब्राजील अर्जैंटीना में ला नीना असर के कारण सोयाबीन की फसल कमजोर बताई जा रही है। अब यूक्रेन-रूस तनाव से सनफ्लावर तेल के दाम भी तेज हो गए हैं। इस बीच अमेरिकी कृषि विभाग ने वैश्विक तिलहन उत्पादन के अनुमान में कमी कर दी है। हालांकि भारत में सरसों-रायड़ा के उत्पादन को बढ़ाया गया है। यूएसडीए ने सोयाबीन का औसत दाम 40 सेंट बढ़ाकर 13 डालर प्रति बुशेल कर दिया है।

सोयाबीन तेल की टाइट सप्लाई और मांग में सुधार के चलते सोया तेल के भाव में सुधार का क्रम जारी रहा। इंदौर में सोमवार को सोयाबीन तेल 25 रुपये बढ़कर 1380-1385 और पाम तेल इंदौर 25 रुपये बढ़कर 1400 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गए।

भारत ने अमेरिका से 1 लाख टन सोया तेल का सौदा किया है जो जल्दी ही 30,000 टन सोया तेल का एक और सौदा होने की खबर है। इससे सोया तेल की तेजी में रुकावट आ सकती है। मलेशियन और डेलियन आयल काम्प्लेक्स में तेजी बनी हुई है। सीबोट आज बंद रहा। केएलसी तेजी के साथ खुला। चीन के बाजार में भी अच्छी मजबूती देखी जा रही है। अच्छे विदेशी संकेतों के चलते घरेलू बाजार में भी खाद्य तेलों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। दक्षिण अमेरिका में कम फसल परिणामों के कारण सोया पाम कैश की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। नए सीन की आपूर्ति बहुत तंग है।

देशभर में सोयाबीन की आवक बढ़कर 2 लाख 60 हजार बोरी के करीब बताई गई। इसमें से मध्यप्रदेश में सोयाबीन की आवक एक लाख 20 हजार बोरी की रही। मूंगफली तेल में भी अच्छी पूछपरख रहने से भाव में जोरदार तेजी रही। मूंगफली तेल इंदौर बढ़कर 1400 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। इसके बाद भी मांग अच्छी देखी जा रही है।

Edible Oil MRP लूज तेल (प्रति दस किलो)

इंदौर मूंगफली तेल 1400, मुंबई मूंगफली तेल 1400, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1380- 1385, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1335- 1340, मुंबई सोया रिफाइंड 1345, मुंबई पाम तेल 1308, इंदौर पाम 1400, राजकोट तेलिया 2190, गुजरात लूज 1360, कपास्या तेल इंदौर 1310-1325 रुपये। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 56500 से 57000 रुपये टन। प्लांट भाव सोयाबीन: अवि 7050, प्रकाश 7035, बैतूल 7175, रुचि 7100, कृति 7050, प्रेस्टीज 7100, लक्ष्मी 7100, महाकाली 7100, सांवरिया 7000, इटारसी 7100, एमएस 7125, धानुका 7175, सालासर 7100, अंबिका 7221, खंडवा 7050, रामा 7100, रामा 7100 व शांति 7100 रुपये।

इंदौर में कपास्या खली : (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2175, देवास 2175, उज्जैन 2175, खंडवा 2150, बुरहानपुर 2150, अकोला 3275 रुपये।

Edible Oil MRP सरसों की गिरावट से उम्मीद

सोमवार को देश की मंडियों में सरसों की कुल आवक बढ़कर पांच लाख बोरी तक पहुंच गई। शनिवार के मुकाबले यह आवक लगभग दो गुना है। इससे प्रमुख उत्पादक मंडियों में सरसों के दामों में 500 रुपये तक की गिरावट रही।जयपुर लाइन पर सरसों 7125 से 7150 रुपये बिकी। तीन दिनों में सरसों में 1000 रुपये की कमी आ चुकी है। अभी आवक में और बढ़ोतरी होगी। इंदौर मंडी में रायड़ा की आवक करीब 200 बोरी रही। भाव में गिरावट रही। इंदौर में सरसों 6200 से 6400 और रायड़ा 6100 से 6350 बिका। अब तेल बाजार उम्मीद कर रहा है कि क्योंकि देश में सरसों का उत्पादन जोरदार है।

Show More

Related Articles

Back to top button