News24you

News you are looking for

Gwalior EOW raid: पीडब्ल्यूडी के प्रभारी एसडीओ के निवास पर ईओडब्ल्यू का छापा, कराेड़ाें की बेनामी संपत्ति का खुलासा

Gwalior EOW raid: पीडब्ल्यूडी के प्रभारी एसडीओ के निवास पर ईओडब्ल्यू का छापा, कराेड़ाें की बेनामी संपत्ति का खुलासा

Gwalior EOW raid ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार की सुबह पीडब्ल्यूडी के प्रभारी एसडीओ रविंद्र कुशवाह के डीबी सिटी स्थित निवास पर छापा मारा। सुबह-सुबह दरवाजे की घंटी सुनकर जब आंख मलते हुए घरवालाें ने दरवाजा खाेला ताे सामने ईओडब्ल्यू की टीम काे देख हाेश उड़ गए। टीम ने जाते ही सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजाें काे एकत्रित करना शुरू कर दिया। खबर है कि दाेपहर तक करीब बीस कराेड़ की संपत्ति का ब्याैरा टीम काे मिल चुका था। जिसमें लाखाें की नगदी के अलावा , साेना, फ्लैट और जमीन के कागजात भी शामिल हैं।

eow raid

पीडब्ल्यूडी के प्रभारी एसडीओ रविंद्र कुशवाह वर्तमान में ग्वालियर में पदस्थ हैं। वह बिल्डिंग मेंटेनेंस का कार्य संभालते हैं। इनका मूल पद उपयंत्री का है, लेकिन वर्तमान में एसडीओ के चार्ज में है। सूत्राें की माने ताे कुछ समय के लिए इनके पास जीवाजी विश्वविद्यालय में यंत्री का प्रभार भी था। ईओडब्ल्यू की टीम काे जांच के दाैरान इनके निवास से कराेड़ाें की बेनामी संपत्ति मिली है। इसमें 3 लाख 70 हजार नगद, ढाई साै ग्राम साेना, पीएचई कालाेनी में प्लाट, बसंत कुंज ग्वालियर में दाे फ्लैट, गुड़ा गुड़ी का नाका पर प्लाट, डबरा बालाजी काम्पलेक्स में दुकान, भाेपाल में फ्लैट के दस्तावेज शामिल है। इसके अलावा बिलाैआ, समूदन डबरा और अकबई मेंं खेती की जमीन के कागज भी टीम काे मिली है

मकान काे दाेबारा ताेड़कर बनायाः

प्रभारी एसडीओ के यहां छापे में अन्य कई जानकारियां भी सामने आई हैं। सूत्राें की माने ताे डीबी सिटी में बने मकान ताे हाल ही में ताेड़कर दाेबारा लग्जरी सुविधायुक्त बनवाया था। बिलाैआ में पचास बीघा जमीन पहले खरीदी और फिर उसे बेचा भी गया है।