HOMEज्ञानधर्म

Guru Pushya Nakshatra 2021आज पांच घंटे 8 मिनट रहेगा पुष्य नक्षत्र

आज पांच घंटे 8 मिनट रहेगा पुष्य नक्षत्र

Guru Pushya Nakshatra 2021 । खरीदी के महामुहूर्त पुष्य नक्षत्र शुक्रवार 29 अक्टूबर को सूर्योदय के बाद सुबह 11.38 बजे तक पांच घंटे आठ मिनट रहेगा। ज्योतिर्विद् राजेश चौबे के मुताबिक गुरुवार के बाद सुख-समृद्धि की देवी महालक्षमी के प्रिय दिन शुक्रवार को उदया तिथि में पुष्य नक्षत्र रहेगा। 28 अक्टूबर को शुरु हुए 25 घंटे 57 मिनट के पुष्य नक्षत्र का समापन शुक्रवार को होगा। इस दौरान स्वर्ण आभूषण, भूमि-भवन, वाहन के साथ हर तरह की खरीदारी मंगलकारी होगी। साथ ही नवीन कार्य का शुभारंभ भी स्थायी फल प्रदान करने वाला होगा।

शुक्रवार को चौघडियानुसार मुहूर्त

– चर : सुबह 6.30 से 7.55 बजे।

– लाभ: सुबह 7.55 से 9.20 बजे।

अमृत: सुबह 9.21 से 10.45 बजे।

– शुभ : दोपहर 12.10 से 1.35 बजे।

– चर : दोपहर 4.26 से 5.51 बजे तक।

Show More
Back to top button