News24you

News you are looking for

Guna Rape Case महिला ने लगाया कांग्रेस नेता पर रेप का आरोप, पार्टी ने किया निष्कासित

Guna Rape Case महिला ने लगाया कांग्रेस नेता पर रेप का आरोप, पार्टी ने किया निष्कासित

Guna Rape Case मध्यप्रदेश के गुना स्थित चांचौड़ा क्षेत्र में कांग्रेस नेता प्रदीप सोनी ने महिला को घर बुलाकर बलात्कार किया है. महिला ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता ने बेटे को नौकरी दिलाने का कहकर अपने घर बुलाया था. महिला की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रदीप सोनी पर प्रकरण दर्ज कर लिया है. वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने बीनागंज शहर कांग्रेस अध्यक्ष को निष्कासित कर दिया है. घटना के बाद से आरोपी प्रदीप सोनी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी है.

42 वर्ष की महिला का बीनागंज आना-जाना रहा. जिसके चलते पूनम की मुलाकात कांग्रेस नेता प्रदीप पिता रामभरोसा सोनी निवासी घोसी मोहल्ला से हुई. इस दौरान प्रदीप सोनी ने बातचीत करते हुए कहा कि बेटे की नौकरी लगवा देगें. पूनम भी प्रदीप सोनी की बातों में आकर भरोसा कर बैठी कि अब बेटे की नौकरी लग जाएगी. पिछले दिनों प्रदीप सोनी ने सुबह दस बजे के लगभग अपने घोसी मोहल्ला बीनागंज स्थित घर बुलाया. जहां पर प्रदीप सोनी ने पूनम के साथ बलात्कार किया. इसके बाद से प्रदीप सोनी आए दिन अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. यहां तक कि प्रदीप सोनी ने अपने साथ अश्लील फोटो भी खींच लिए.