Thursday, October 29, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Gujarat New Covid Case: गुजरात के भावनगर में चीन से आया व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला

साथ ही बीएफ.7 वेरिएंट की जांच के लिए उसके सैंपल को गांधीनगर भेजा गया है। अगर उसके सैंपल में BF.7 की पुष्टि हुई, तो मामला गंभीर हो सकता है। 34 वर्षीय ये शख्स दो दिन पहले चीन से भावनगर आया था। उसके साथ फ्लाइट में आए लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है। ये युवक शंघाई, हांगकांग और मुंबई के रास्ते भावनगर आया था।
आपको बता दें कि भारत में अब तक मिले बीएफ.7 के 4 मामलों में से तीन गुजरात में ही मिले थे। ये सभी विदेश से लौटे थे और सितंबर से नवंबर महीने में अहमदाबाद और वडोदरा में दर्ज किए गए थे। लेकिन उनसे संक्रमण के फैलने का कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp