Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीयव्यापार

Govt. Vehicle New Rules: सरकारी वाहन 15 साल में हो जाएंगे कबाड़, सरकारी नियमों में हुआ यह बदलाव

Govt. Vehicle New Rules: सरकारी वाहन 15 साल में हो जाएंगे कबाड़, सरकारी नियमों में हुआ यह बदलाव केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार के 15 साल पूरे कर चुके सभी वाहनों को स्क्रैप कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में एक नीति राज्यों को भेज दी गई है। गडकरी नागपुर में वार्षिक ‘एग्रो-विजन’ कृषि प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के मौके पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, “कल, मैंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एक फाइल पर हस्ताक्षर किए कि भारत सरकार के सभी वाहन जो 15 साल पूरे कर चुके हैं, उन्हें कबाड़ में भेज दिया जाएगा। मैंने भारत सरकार की इस नीति को सभी राज्यों को भेज दिया है। उन्हें इस नीति को राज्य स्तर पर अपनाना चाहिए।”

सभा को संबोधित करते हुए, गडकरी ने कहा कि पानीपत में इंडियन ऑयल के दो प्लांट लगभग शुरू हो गए हैं। जिनमें से एक प्रति दिन एक लाख लीटर इथेनॉल का उत्पादन करेगा, जबकि दूसरा चावल के भूसे का इस्तेमाल करके प्रति दिन 150 टन बायो-बिटुमेन का उत्पादन करेगा।

उन्होंने कहा कि यह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और देश के चावल उत्पादक हिस्सों के रूप में एक बड़ा बदलाव है, जहां चावल की पराली जलाने से प्रदूषण होता है। अब चावल के भूसे का इस्तेमाल इथेनॉल और बायो बिटुमेन बनाने के लिए किया जाएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp