HOMEMADHYAPRADESH

Gold Coin Found in Dhar आठ मजदूरों के हाथ लगी थीं सोने की 86 गिन्नियां, मकान खोदाई में मिलीं थीं

Gold Coin Found in Dhar आठ मजदूरों के हाथ लगी थीं सोने की 86 गिन्नियां, मकान खोदाई में मिलीं थीं

Gold Coin Found in Dhar: MP के धार में गुरुनानक मार्ग पर मकान की खोदाई में मजदूरों के हाथ गिन्नियां लगने की खबर पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। कोतवाली पुलिस ने आठ मजदूरों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद करीब 60 लाख कीमत का सोना और मटमैले रंग का धातु संग्रहण पात्र बरामद किया है। जब मजदूरों के घर तलाशी ली गई तो किसी ने मां को गिन्नियां संभालकर रखने के लिए दी थीं, तो किसी ने कपड़ों में छुपा दी थी।

शनिवार को पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि चिटनीस चौक में शिवलाल राठौर के मकान की खोदाई के दौरान पुरातत्व महत्व का खजाना मजदूरों के हाथ लगा था। इसे उन्होंने आपस में बांट लिया था। बेचने की कोशिश के दौरान पुलिस को सूचना मिली और मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर करीब 86 सोने की गिन्नियां बरामद की गई हैं। ये मुगलकाल की प्रतीत हो रही हैं। पुरातत्व विभाग से इसकी प्राचीनता की जानकारी निकाली जा रही है। गिन्नियां और सोने की चेन आरोपितों ने आपस में बांट ली। एक मजदूर ने सिक्का बाजार में बेच दिया। इससे मिले रुपये से उसने मोटर साइकिल खरीदी और रुपये खर्च करना शुरू कर दिया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

Show More

Related Articles

Back to top button