HOMEKATNI

Girl’s College Katni युवा उत्सव में छात्राओं ने दिखाई गजब की प्रतिभा

Girl's College Katni युवा उत्सव में छात्राओं ने दिखाई गजब की प्रतिभा

Girl’s College Katni शहर के शासकीय कन्या महाविद्यालय में 20 एवं 21 दिसंबर को युवा उत्सव के तत्वाधान में साहित्यिक रूपांकन एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है । छात्राओं ने आज विभिन्न कार्यक्रमों में गजब की प्रतिभा दिखाई।

Girl's College Katni युवा उत्सव में छात्राओं ने दिखाई गजब की प्रतिभा

जिसके तहत दिनांक 20.12.2021 को साहित्यिक एवं रूपांकन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । साहित्यिक प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रश्नमंच, वाद विवाद, भाषण प्रतियोगिता एवं रूपांकन प्रतियोगिता के अंतर्गत रंगोली , पोस्टर , कार्टून क्ले मॉडलिंग, स्पॉट पेन्टिंग आयोजित की गई । महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर अपना प्रतिनिधित्व किया ।

Girl's College Katni युवा उत्सव में छात्राओं ने दिखाई गजब की प्रतिभा

इन प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राएं महाविद्यालय स्तर में शासकीय कन्या महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगीं । सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं दिनांक 21 दिसंबर 2021 को आयोजित की जायेगी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के गुप्ता के मार्गदर्शन में युवा उत्सव प्रभारी श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव एवं डॉ . किरण खरादी द्वारा महाविद्यालय में युवा उत्सव का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें महाविद्यालय के स्टाफ के रूप में डॉ साधना जैन, डॉ विमला मिंज, डॉ संजयकांत भारद्वाज, डॉ अशोक शर्मा, डॉ प्रतिमा सिंह, श्रीमती रिचा पाण्डे, श्रीमती श्रृद्धा गुप्ता, श्रीमती प्रियंका सोनी, श्रीमती रत्नेश कुशवाहा, श्रीमती देववती चक्रवर्ती,  भीम बर्मन, प्रेमलाल कांवरे एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित थे ।

Show More
Back to top button