Tuesday, November 17, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Gajab MP पर्चा उदयभान की मीरा ने भरा, प्रचार कर रही दीनदयाल की मीरा

Gajab MP शिवपुरी। जिला पंचायत के वार्ड -8 से चुनाव लड़ रही मीरा जाटव नाम की महिला न सिर्फ चुनाव आयोग को बल्कि जनता को भी धोखा देकर चुनाव मैदान में ताल ठोक रही हैं। जिला पंचायत सदस्य के रूप में पर्चा भरने वाली महिला मीरा अलग है और जिस मीरा नाम की महिला का प्रचार हो रहा है वह अलग है।

मीडिया की पड़ताल में खुलासा हुआ कि बतौर प्रत्याशी जिस महिला ने फार्म भरा था वह मीरा पत्नी उदयभान है, जबकि बतौर प्रत्याशी प्रचार मीरा पत्नी दीनदयाल जाटव का किया जा रहा है। यह पूरा खेल इसलिए रचा गया है कि मीरा पत्नी दीनदयाल शहरी क्षेत्र की मतदाता हैं और वे नामांकन नहीं भर सकती थीं। इसलिए उन्होंने अपने ही नाम की महिला को डमी प्रत्याशी के रूप में खड़ा कर दिया और मैदान में खुद चुनाव लड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के पूर्व विधायक द्वारा समर्थित हैं इसलिए वहां पर अधिकांश लोग चुप्पी साधे हैं।