Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Gajab होटल मेंं चल रहा था गंभीर बीमारी वाले मरीजों का इलाज, Jabalpur में भारी फर्जीवाड़ा

Gajab जबलपुर में ये तो गजब हो गया। एक होटल में गम्भीर बीमारी वाले मरीजों का उपचार चल रहा था। पुलिस ने छापा मारा तो न सिर्फ वह दंग रह गई बल्कि जांच शुरू हुई तो आयुष्मान योजना में भी फर्जीवाड़ा निकल कर सामने आया। हालांकि अभी जांच चल रही है देखना यह है कि जबलपुर में चिकित्सा के नाम पर कमाई के कैसे कैसे राजफाश होते हैं।

जबलपुर पुलिस कंट्रोल रूम प्रवक्ता ने बताया कि जबलपुर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा को आयुष्मान कार्ड के बड़े फर्जीवाड़े की सूचना 26 अगस्त को मिली थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा सूचना से जबलपुर CMHO डॉक्टर संजय मिश्रा को अवगत कराया गया।

jabalpur

पुलिस कंट्रोल रूम प्रवक्ता ने बताया कि जबलपुर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा को आयुष्मान कार्ड के बड़े फर्जीवाड़े की सूचना 26 अगस्त को मिली थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा सूचना से जबलपुर CMHO डॉक्टर संजय मिश्रा को अवगत कराया गया।

जबलपुर पुलिस एवं आयुष्मान योजना के जिला नोडल अधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से सेंट्रल इंडिया किडनी अस्पताल के बाजू में स्थित होटल बेगा में दबिश दी गई। होटल के प्रथम तल द्वितीय तल के हॉल में एवं तृतीय तल के कमरों में करीब 45 से 50 की संख्या में  आयुष्मान कार्डधारी मरीज मिले। अब इस मामले में आयुष्मान प्रभारी डॉक्टर द्वारा जांच कराई जा रही है। वहीं मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हुए उन्हें होटल में कैसे रखा गया यह भी जांच का विषय है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp