News24you

News you are looking for

Gajab : पेट्रोल डलवाकर 6 साल के बेटे भूल गए माता पिता, पंप वाले ने पहुंचाया घर

Gas price CNG PNG

Gajab : पेट्रोल डलवाकर 6 साल के बेटे भूल गए माता पिता, पंप वाले ने पहुंचाया घर पेट्रोल डलवाकर कार लेकर निकल गए पिता, 6 साल के बेटे को पंप वाले ने पहुंचाया घर तब पिता बोले  मेरठ में कार में पेट्रोल डलवाने के बाद पिता कमलदीप अपने छह साल के बेटे को पंप ही छोड़कर चले गए। वह कार लेकर कई किलोमीटर आगे निकल चुके थे। बाद में पंप और हाईवे स्थित सिवाया टोल के कर्मचारियों की मदद से वह दोबारा बच्चे तक पहुंच पाए और बच्चा सकुशल बरामद हो गया।

यह घटना सोमवार देर रात हाईवे पर खतौली के पास स्थित भंगेला पेट्रोल पंप की है। कमलदीप मथुरा के कोसीकलां निवासी हैं और ठेकेदारी करते हैं। सोमवार देर रात वह कार में परिवार के साथ हरिद्वार से आ रहे थे। उन्होंने पेट्रोल पंप पर कार रोकी, तभी उनका छह वर्षीय बेटा नीचे उतर कर गया।

कमलदीप पेट्रोल डलवाने के बाद वह कार में बैठकर निकल गए, जबकि बेटा वहीं छूट गया। जब वह रोने लगा तो कर्मचारियों ने पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खतौली पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा प्रबंधन को सूचना दी।

टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान अन्य सुरक्षा कर्मचारियों के साथ खड़े होकर इंतजार करने लगे। उन्होंने सभी लेन से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की। फिर इस कार के यहां पहुंचते ही टोल कर्मचारियों ने पिता को बच्चे के छूटने के बारे में बताया। यह पता चलते ही कमलदीप कार लेकर वापस पेट्रोल पंप पहुंचे और वहां बच्चा सकुशल मिल गया। बच्चा मिलने के बाद उन्होंने टोल और पंप कर्मचारियों का आभार जताया।