HOMEMADHYAPRADESH

Amit Shah in MP गृहमंत्री अमित शाह ने किया हिंदी में एमबीबीएस की पुुस्‍तकों का विमोचन

गृहमंत्री अमित शाह ने किया हिंदी में एमबीबीएस की पुुस्‍तकों का विमोचन

Amit Shah in MP केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर करीब 12 बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्‍टेट हैंगर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत अन्‍य नेताओं नेे उनकी आत्‍मीय अगवानी की। यहां से गृहमंत्री हेलीकाप्‍टर से लाल परेड ग्राउंड कार्यक्रम स्‍‍थल के लिए रवाना हो गए। यहां उन्‍होंने एमबीबीएस प्रथम वर्ष की तीन पुस्तकों का विमोचन करते हुए हिंदी माध्यम से मेडिकल पाठ्यक्रम की पढ़ाई का शुभारंभ किया। लाल परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम हिदी में ज्ञान का प्रकाश” में करीब 30 हजार विद्यार्थियों के अलावा चिकित्सा और हिंदी क्षेत्र के जानकार शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन भारत के शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण दिन है। इसे स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मोदी जी ने क्षेत्रीय भाषाओं में मेडिकल-इंजीनियरिंग की शिक्षा का आव्हान किया था। शिवराज जी ने सबसे पहले प्रयास किया। देश में आठ भाषाओं में इंजीनियरिंग की शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। शोध-अनुसंधान भी अपनी भाषा में करने की सुविधा देंगे। इसके लिए काफी मेहनत की गई। सोचने की प्रक्रिया मातृ भाषा में ही हो सकती है। इसलिए दुनिया भर के लोगों ने मातृभाषा में शिक्षा पर जोर दिया। मातृभाषा में पढा़ई हो तो भारत के युवा विश्व के किसी युवा से कम नहीं। मोदीजी ने विश्व के किसी भी मंच पर हिंदी में बात की।

Show More
Back to top button