Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुडराष्ट्रीय

Film Pathan Controversy: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में पहुंचा पठान फिल्म का विवाद, दानिश खान ने लगाई याचिका

Film Pathan Controversy: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म पठान को लेकर इन दिनों जमकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म के पहले गाने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

इस गाने को लेकर रामपुर के RTI कार्यकर्ता दानिश खान ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में याचिका दर्ज की है। याचिका में उन्होंने कहा है कि पठान फिल्म का पहला गाना हिन्दू-मुस्लिम की भावनाओं को आहत करने वाला है।

उन्होंने इस फिल्म से इस गाने को हटाने की मांग की है। कहा कि जिस भगवा रंग की बात की जा रही है यह मुस्लिम समुदाय के लिए चिश्ती रंग है। चिश्ती रंग मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत मायने रखता है। दानिश खान का कहना है कि आयोग ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी।

इससे पहले रविवार को वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. जयनाथ मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कचहरी मुख्यालय पर ‘पठान’ के विरोध में प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए शाहरुख खान का पुतला फूंका।

कहा कि शाहरुख खान ने आने वाली फिल्म पठान में दीपिका पादुकोण के साथ मिलकर हिंदू सनातन धर्म के केसरिया रंग को बदनाम करने का काम किया है। उसे हिंदू समाज कतई बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। जयनाथ मिश्रा ने कहा कि शाहरुख खान हिंदू संस्कृत को बदनाम कर रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp