Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

तिलक महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा संपन्न

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में स्नातक स्तर केविद्यार्थियों को मध्य प्रदेश शासन शिक्षा विभाग द्वारा व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आत्मनिर्भर स्वावलंबी एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जैविक कृषि विशेषज्ञ रामसुख दुबे ने प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण समन्वयक डॉक्टर व्ही के द्विवेदी के सहयोग से जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के उपरांत बीए द्वितीय वर्ष एवं बीएससी द्वितीय वर्ष कीव्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गतजैविक खेती की लिखित एवं मौखिक प्रायोगिक परीक्षा ली गई प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बाजपेई द्वारा प्रायोगिक परीक्षा का निरीक्षण किया गया एवं गुणवत्तापूर्ण परीक्षा तथामूल्यांकन के लिए मार्गदर्शन दिया गया जिससे विद्यार्थी आगामी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर सके। बाह्य परीक्षक अश्विनी कुमार गर्ग एवं आंतरिक परीक्षक रामसुख दुबे ने परीक्षा संपन्न करवाया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp